गोपालगंज, फरवरी 16 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर सोमवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता डीएम पवन कुमार सिन्हा ने की। इसमें परीक्षा अवधि के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए इसकी शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी परिस्थिति में कदाचार की अनुमति न द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.