परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिका ले जाने वाले परीक्षार्थी पर केस दर्ज
भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा में टीएनबी लॉ कॉलेज केंद्र पर परीक्षार्थी द्वारा उत्तर पुस्तिका चोरी-छिपे ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। 13 मई को एईसी-3 की परीक्षा के दौरान मारवाड़ी कॉलेज के कॉमर्स छात्र ने परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका जमा नहीं की। गिनती में खुलासा होने के बाद हड़कंप की स्थिति हो गई। पड़ताल के बाद जब जानकारी हुई तो 16 मई को परीक्षार्थी ने उत्तर पुस्तिका परीक्षा केंद्र को वापस कर दी। इस मामले में सह केंद्राधीक्षक के बयान पर आरोपित परीक्षार्थी के विरूद्ध केस दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.