परीक्षा केंद्र में व्यवस्थाओं का निरीक्षण
गुड़गांव, मई 26 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। जिले में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने सोमवार को गुरुग्राम स्थित एमडीयू-सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज (सीपीएएस) का दौरा कर शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सेमेस्टर परीक्षाओं की व्यवस्थाएं, पुस्तकालय प्रणाली और संस्थान की आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। कुलपति ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संचालित हों। दौरे के दौरान कुलपति ने पुस्तकालय की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया और इसे और आधुनिक व उपयोगी बनाने पर जोर दिया। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री नहीं, बल्कि कौशल विकास और ज्ञान विस्तार भी जरूरी है। यह भी पढ़ें- कुलपति न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.