हमीरपुर, मार्च 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा में सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट पाली विषय का प्रश्नपत्र में एक परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचा। जिसके चलते परीक्षा केंद्र गांधी इंटर कालेज गोहाण्ड में पूरा स्टाफ सक्रिय नजर आया। जबकि सुबह पाली में हाईस्कूल संगीत गायन व इंटरमीडिएट लेखा शास्त्र की परीक्षा संपन्न कराई गई। बोर्ड परीक्षा गुरुवार को समाप्त हो जाएगी। बुधवार को सुबह पाली में हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा में पंजीकृत 70 के सापेक्ष 69 ने परीक्षा दी जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इसी पाली में इंटरमीडिएट लेखा शास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 82 के सापेक्ष 80 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट पाली विषय की परीक्षा दी। इस परीक्षा के लिए मात्र एक परीक्षार्थी पंजीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.