गोंडा, जुलाई 16 -- गोण्डा, संवाददाता। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की अक्तूबर-नवंबर की सार्वजनिक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिले के पात्र राजकीय, राजकीय कन्या, पीएमश्री एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। परीक्षा अक्तूबर 2026 के प्रथम सप्ताह से प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में सभी पात्र विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनने के लिए एनआईओएस पोर्टल पर समय से आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने वाले विद्यालयों में यू-डायस कोड, रिकॉर्डिंग सुविधा वाले सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट कनेक्शन, ...