परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी शुरू, ऑनलाइन भेजा स्कूलों का ब्यौरा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र तय करने की कवायद तेज हो गई है। शिक्षा विभाग ने जिले के 248 स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं का ब्यौरा बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। स्कूलों का भौतिक सत्यापन होने के बाद एक माह के भीतर निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सुची जारी हो जाएगी। जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शासन के निर्देश पर जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्त विहीन स्कूलों की जानकारी जुटाई है। इसमें स्कूल में कमरों की संख्या, बैठने की क्षमता, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, बिजली, बाउंड्रीवॉल, सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर, स्ट्रांग रूम और पिछले वर्षों में परीक्षा केंद्र रहे या नहीं, इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड को भेजी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक बुद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.