हाथरस, जुलाई 17 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षाओं को कराए जाने के लिए केंद्रों का निर्धारण किये जाने के लिए प्रक्रिया शुरु हो गई है। तमाम स्कूल संचालकों ने जुगाड़ लगाना शुरु कर दिया है। फरवरी माह में यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आगाज होगा। पिछले साल बोर्ड परीक्षा को कराए जाने के लिए करीब सौ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा केंद्रों को इस बार निर्धारण किए जाने के लिए पिछले दिनों दिशा निर्देश बोर्ड ने जारी कर दिए। फिलहाल माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा विद्यालय संचालकों द्वारा सूचनाओं को अपलोड किया जा रहा है। ग्रामीण अंचल के तमाम वित्तविहीन विद्यालय अपने अपने स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए हर संभव कोशिश करते है। यह भी पढ़ें- परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 23 जुलाई तक करें आवेदन विद्यालय परीक्षा केंद्र बन सके,...