आगरा, फरवरी 27 -- सोरों के गांव नगला खंजी स्थित बल्देव बिहारी इंटर कालेज में शुक्रवार सुबह की पॉली में आयोजित गणित विषय की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की तबीयत बिगड़ गई। परीक्षा केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद जब परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। शुक्रवार की सुबह सोरों के मोहल्ला रामसिंहपुरा का रहने वाला 16 वर्षीय कपिल पुत्र सुभाष नगला खंजी स्थित बल्देव बिहारी इंटर कालेज में परीक्षा देने गया। परीक्षा के दौरान छात्र कपिल की तबीयत अचानक बिगड़ी। परीक्षा केंद्र पर सोरों सीएचसी से गई टीम ने छात्र का उपचार शुरू कर दिया। उसके बाद उसने परीक्षा भी दी। परिजनों के अनुसार परीक्षा केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.