समस्तीपुर, फरवरी 19 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत प्रोजेक्ट प्लस टू बालिका हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर बुधवार को द्वितीय पाली में परीक्षा के दौरान अचानक एक परीक्षार्थी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसकी पहचान हसनपुर प्रखंड के इमली चौक निवासी कपिलेश्वर शाह के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई। केंद्र अधीक्षक के द्वारा बेहोश परीक्षार्थी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां बेहोश परीक्षार्थी को प्राथमिक उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.