परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज
आजमगढ़, अगस्त 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026-27 के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले के 701 माध्यमिक विद्यालयों की अवस्थापना, भौतिक संसाधनों और मूलभूत सुविधाओं का स्थलीय सत्यापन पूरा कर संशोधित सूचनाएं बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। जिले में कुल 806 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जबकि परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए 701 विद्यालयों ने आवेदन किया था। विद्यालयों ने 20 जुलाई तक बोर्ड की वेबसाइट पर कक्षों, फर्नीचर, बिजली, पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम और अग्निशमन व्यवस्था समेत अन्य संसाधनों की जानकारी अपलोड की थी। तहसील स्तर पर गठित समितियों ने इन सूचनाओं का स्थलीय सत्यापन तीन अगस्त तक पूरा किया। इसके बाद सत्यापन के आधार पर संशोधित जानकारी 10 अगस्त तक वेबसाइट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.