हजारीबाग, अप्रैल 20 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। जिले के शहर और आस-पास के 43 परीक्षा केंद्रो पर रविवार को जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्रो के बाहर जेपीएससी से जारी निर्देश का हॉडिंग लगा दिया गया था। इसमें दिये गये निर्देश के इतर कुछ भी स्वीकार नहीं था। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले गेट पर ही सभी परीक्षार्थियों की गहन चेकिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें केंद्र के अंदर जाने दिया गया। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट अंदर ले जाने की मना थी। केंद्र में प्रवेश करने के बाद बायोमेट्रिक प्रणाली से उन्हें गुजरना पड़ता था। परीक्षार्थी की पहचान पूरा होने के बाद ही उसे अपने सीट पर जाकर बैठन की इजाजत दी जाती थी। यह भी पढ़ें- रांची के 96 केंद्रों पर ली गई जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा इसके बाद दोनों पाली की ...