प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले में बुधवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा की मॉनीटरिंग करने के लिए डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए मॉनीटरिंग सेल का औचक निरीक्षण करने पहंचे डीएम शिव सहाय अवस्थी को कई परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित नहीं मिले। उन्होंने डीआईओएस को कड़ी फटकार लगाते हुए इसे सुधरवाने का निर्देश दिया। उन्होंने मॉनीटरिंग सेल में लगाई गई स्क्रीन से बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जानकारी ली। औचक निरीक्षण में डीएम ने कंट्रोल रूम में स्थापित 13 कंप्यूटर सेटों के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों की लाइव सीसीटीवी फुटेज देखी। उन्होंने कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर लगाए गए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को तकनीकी खामियां प्राथमिकता से दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन केंद्रों के सीसीटीव...