पूर्णिया, अप्रैल 28 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने बनमनखी आनंदी जानकी महिला महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सीबीसी थर्ड सेमेस्टर 2025 की परीक्षा के लिए जीएलएम कॉलेज बनमनखी का केंद्र इसी महाविद्यालय में बनाया गया है, जहां कुल 1011 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल से नियमित रूप से चल रहा है। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षा व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति तथा परीक्षार्थियों की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर महेंद्र राय से परीक्षा संचालन से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर कुलपति ने परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट सही तरीके से भरने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए और परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर...