परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बागेश्वर, जून 12 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी अधिकारियों को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एडीएम ने पुलिस विभाग को सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता भर्ती परीक्षा नकल विहीन करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.