फतेहपुर, जनवरी 23 -- यूपी बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता और व्यवस्थाओं के दावों की हवा दोआबा के जुगाड़ तंत्र ने निकाल दी है। जिले में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में लापरवाही बरती गई है। सीसीटीवी से निगरानी की बड़ी-बड़ी बातों के बीच हकीकत यह है कि कई केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली और पानी तक नहीं हैं। आश्चर्य की बात यह है कि जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें से कुछ की हालत बेहद खराब है। कागजों में सीसीटीवी कैमरे और हाई-टेक सुविधाओं का जिक्र है, लेकिन धरातल पर कई केंद्रों के पास मानकपूर्ण व्यवस्थाएं तक नहीं हैं। सवाल यह उठता है कि जब बिजली पानी तक की व्यवस्था नहीं है, तो वहां परीक्षार्थी बैठकर परीक्षा कैसे देंगे? नियमों को ताक पर रखकर ऐसे स्कूलों को केंद्र बनाया गया है जो बुनियादी सुरक्षा मानकों को भी पूरा नहीं करते। छात...