हमीरपुर, फरवरी 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की पूरे दिन प्रवेश पत्र लेने को भीड़ नजर आई। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देते नजर आए। मंगलवार को कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर बोर्ड परीक्षा के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही है। जिसके लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर सभी केंद्रों को जोड़ा गया है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्रों का भी वितरण करने के साथ ही सीटिंग प्लान का काम तेजी से कराया जा रहा है। परीक्षा ड्यूटी में लगे कक्ष निरीक्षकों को भी मंगलवार को केंद्रों में बुलाया गया है। शाश्वत शान्ति इंटर...