रामगढ़, अप्रैल 19 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 रविवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत खुद परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण करते दिन भर दिखाई दिए। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक-सह-स्थैतिक दंडाधिकारी, गश्ती-सह-उड़न दस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रत्येक केंद्र पर लाठी बल और सशस्त्र पुलिस बल की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही।प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रखी। जिससे केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं रही। यह भी पढ़ें- झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प...