परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश
गढ़वा, मई 2 -- गढवा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के सफल संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में शनिवार को बैठक हुई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गढ़वा शहर के स्थानीय एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, आरके प्लस टू गोविंद हाई स्कूल और केंद्रीय विद्यालय में आगामी रविवार को आयोजित किए जाने वाले उक्त परीक्षा को लेकर उन्होंने उक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उनके द्वारा प्रतिनियुक्त सभी संबंधित दंडाधिकारियों/पदाधिकारियों को सभी केद्रों पर निर्गत निर्देश के अनुरूप सभी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- NEET UG Dress Code : नीट परीक्षा कल, जूते बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.