प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले के सभी 333 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। शुक्रवार को सभी केंद्रों को प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में रखने के साथ ही सभी सीसीटीवी को सक्रिय कर दिया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह के अनुसार केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचने के बाद सुरक्षाबलों की भी तैनाती कर दी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से भी केंद्रों को जोड़कर ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.