संतकबीरनगर, फरवरी 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से होगी। परीक्षा सख्ती के बीच संपन्न होगी। इसको लेकर विभाग के जिम्मेदारों ने तैयारी तेज कर दी है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से सभी केंद्र व्यवस्थापकों को कॉपियां छात्र संख्या के अनुसार प्राप्त कराई जा रही हैं। इसके अलावा 70 प्रतिशत प्रश्न पत्र भी जिले में पहुंच गए हैं, जिन्हें विभाग के जिम्मेदार केंद्र तक पहुंचाएंगे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस बार जनपद में 94 केंद्रों पर होगी। कुल 4179 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगी है। इसमें परिषदीय और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा 94 केंद्र व्यवस्थापक और 94 अतिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.