हाथरस, मई 22 -- गुरुवार को शहर के दस परीक्षा केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर जहां महिला परीक्षार्थियों से कुंडल आदि उतरवा लिए गए। इसके साथ ही हाथ में कलावा पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों के कलावे कटवा दिए गए। शासन की ओर से पूर्व ही कुछ चीजों को प्रतिबंधित कर दिया था,लेकिन इसके बाद भी गुरुवार को परीक्षा केंद्रों पर कुछ परीक्षार्थी कलावा आदि पहनकर आए। जिन्हें केंद्र के बाहर ही कटवा दिया गया। इसके साथ ही महिला परीक्षार्थियों के कुंडल परीक्षा केंद्रों पर उतरवा दिए गए। तो वहीं जूते उतरवाकर परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। यह भी पढ़ें- परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों से उतरवाएं कुंडल और कलावे उसके बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा समस्त परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी ...