उरई, फरवरी 18 -- कोंच। नगर क्षेत्र में एसआरपी इंटर कॉलेज, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, अमरचंद्र इंटर कॉलेज और नाथूराम कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में 10वीं व 12वीं की परीक्षा हुई। पहला दिन होने से परीक्षा देने आए छात्र, छात्राओं का केंद्रों के गेटों पर तिलक के साथ फूल बरसाकर स्वागत किकया गया। एसआरपी इंटर कॉलेज में पहले दिन परीक्षार्थियों का स्वागत किया गया। परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं के माथे पर रोली, चंदन और अक्षत से टीका लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। विद्यालय के मुख्य द्वार पर फूलों की वर्षा कर परीक्षार्थियों को शुभकामनाओं के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया। इस अनूठी पहल से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला, जिससे वे सकारात्मक वातावरण में परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं को लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.