अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक एवं परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं वर्तमान में संचालित हो रही हैं। यह अत्यंत चिंताजनक तथ्य सामने आया है कि मंडल के कासगंज, एटा, अलीगढ़ एवं हाथरस जनपदों के लगभग 50 स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में परीक्षा के दौरान माइक एवं कैमरे बंद पाए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इन संस्थानों को केवल नोटिस जारी कर औपचारिकता पूरी कर ली गई। इस गंभीर विषय पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) के अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष प्रो. पंकज चौधरी ने घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान कैमरों का बंद पाया जाना अत्यंत संदेहास्पद है और यह नकल जैसी अनियमितताओं की ओर स्पष्ट संकेत करता है।...