गया, जनवरी 31 -- सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाएं। लगातार अनाउंसमेंट कराते रहेंगे ताकि तय समय सीमा में सभी परीक्षार्थी परीक्षा भवन में प्रवेश कर सके। परीक्षा केंद्रों पर 116 स्टैटिक दंडाधिकारी, 116 स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। साथ ही 62 वरीय स्टैटिक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 22 गश्ती दल दंडाधिकारी, 24 गश्ती दल पुलिस पदाधिकारी, 18 उड़नदस्ता (जोनल दंडाधिकारी) तथा 08 सुपर जोनल दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। परीक्षार्थी जूता-मौजा की जगह चप्पल पहनकर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करेंगे। यह निर्देश डीएम शशांक शुभंकर ने कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए शनिवार को संयुक्त ब्रीफिंग संबंधित अधिकारियों को दिए। परीक्षार्थी को किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध रह...