कुशीनगर, दिसम्बर 10 -- कुशीनगर। डीआईओएस श्रवण कुमार ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में प्रस्तावित जनपदीय समिति की बैठक जो पूर्व में 9 दिसंबर को निर्धारित थी वह अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 11 दिसंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी, जिसमें वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाओं के लिये परीक्षा केंद्र निर्धारण से संबंधित प्रधानाचार्यों, प्रबन्धकों द्वारा प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन, शिकायतों व आपत्तियों के निस्तारण पर चर्चा की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि संबंधित सभी प्रधानाचार्य व प्रबंधक 11 दिसंबर को समय से उपस्थित होकर अपने-अपने ऑनलाइन प्रार्थनापत्रों व आपत्तियों का निस्तारण अवश्य कराएं, ताकि प्राप्त आपत्तियों का अंतिम निस्तारण जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा किया जा सके और प्रस्तावित रिपोर्ट परिषद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.