महोबा, मार्च 12 -- महोबा, संवाददाता। उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी है। परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा। जिले में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित होनी है। परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं गए है। जांच के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। अपरजिलाधिकारी कुंवर पंकज ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में चाक चौबंद व्यवस्थाएं कराई गई है। केंद्रों में पेयजल, छाया, रैंप आदि की व्यवस्था की गई है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। जिले में पांच केंद्रों में परी...