फतेहपुर, मार्च 14 -- फतेहपुर। शहर के डॉ भीमराव अंबेडकर महिला महाविद्यालय तथा महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण करने डीएम रविन्द्र सिंह व एसपी अनूप पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी की क्रियाशीलता, अभ्यर्थियों के बैग रखने समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को ट्रैफिक की समस्या न होने पाए। बिजली कटौती पर लगाए लगामबिंदकी। तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक में बिजली कटौती का मुद्दा छाया रहा। साथ ही स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए तहसील में नकल उपलब्ध कराने पर वसूली के आरोप लगाए। खुरमा नगर व जोनिहा सहित सैकड़ो गांवों में आवारा पशु फसल बर्बाद कर रहे है, जर्जर सड़क दुरुस्त कराने की मांग उठा। भाकियू ने सात सूत्री ज्ञापन तहसीलदार अचलेश को सौंपा...