चाईबासा, अप्रैल 5 -- चाईबासा, संवाददाता। परीक्षा की मांग पर बीएड के सत्र 2023-25 के छात्रों ने कोल्हान विवि पर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान केयू प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों का मुख्य मुद्दा तृतीय सेमेस्टर का परिणाम अब तक प्रकाशित नहीं होना और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित नहीं किया जाना है। इसके कारण उन्हें समय पर अंक पत्र प्राप्त नहीं हो पा रहा है। विद्याथियों का कहना था कि इसी बीच जेटेट आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है, जिससे छात्रों के सामने आवेदन से वंचित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। छात्रों ने बताया कि जेटेट लगभग 10 वर्षों के बाद आयोजित हो रहा है। ऐसे में यह परीक्षा उनके भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय की देरी के कारण छात्र आवेदन नहीं कर पाते हैं तो यह उनके साथ अन्याय होगा।ज्ञापन सौंपन...