कानपुर, अप्रैल 8 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध फर्रुखाबाद के चार महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बीएएमएस पाठ्यक्रम के वर्ष 2019 बैच के छात्र अंतिम वर्ष की और 2020 बैच के छात्र तृतीय वर्ष की परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे। छात्रों ने विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक से भी मुलाकात कर परीक्षा कराने की मांग की। विवि से संबद्ध फर्रुखाबाद में डॉ. अनार सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक कॉलेज, श्री बाबू सिंह दद्दू जी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, श्री बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इन कॉलेजों में बीएएमएस कोर्स संचालित है। इन सभी कॉलेजों में बीएएमएस कोर्स काफी विलंब से संचालित हो रहा है। विवि आए छात्रों ने बता...