बोकारो, अप्रैल 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आगामी 12 अप्रैल को प्रस्तावित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) सभागार में एक ब्रीफिंग सत्र आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से की। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बोकारो का नाम किसी भी परिस्थिति में खराब नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों व दंडाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एसओपी का गहन अध्ययन करें, उसमें वर्णित प्रत्येक बिंदु को समझें तथा अपने-अपने दायित्वों का...