रामपुर, मई 26 -- रामपुर। विश्वविद्यालय ने ईद-उल अजहा यानि की बकरीद के दिन एलएलबी की कुछ परीक्षाएं आयोजित कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता व छात्रों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता व छात्रों ने बकरीद के दिन होने वाली परीक्षाओं की तिथि में परिवर्तन कराने की मांग की है। मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता सैय्यद मोहतशम के साथ विधि के तमाम छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना था कि मौजूदा समय में एलएलबी की परीक्षाएं हो रही हैं। रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने ईद उल अजहा के दिन भी परीक्षाएं आयोजित कराने का निर्णय लिया है। यह त्यौहार हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ जुड़ा है। यह भी पढ़ें- बकरीद पर परीक्षा कराने के फैसले पर झुका DU; HC में कहा- छात्रों को मिलेगा दोबारा एग्जाम का मौका जिसे मुस्लिम समाज के ल...