कोडरमा, फरवरी 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में दूसरे दिन बुधवार को आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। जिले के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। बुधवार को जिले के 29 केंद्रो पर मैट्रिक की हिन्दी ए तथा हिन्दी बी की परीक्षा हुई। इसमें 12180 परीक्षा शामिल हुए जबकि 33 अनुपस्थित रहे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी गई। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। प्रवेश से पूर्व सघन जांच की गई और परीक्षा कक्षों में अनुशासन बनाए रखने के लिए केंद्राधीक्षकों के साथ दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती देखी गई। परीक्षार्थियों ने हिन्दी ए और हिन्दी बी के प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.