रामपुर, मार्च 2 -- शहर में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद विद्रोही एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अवहान पर बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं जिला शिक्षक एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा कराए जाने की अनिवार्यता के सम्बंध में विरोध किया। इस दौरान टेट अनिवार्यता के खिलाफ होली का त्यौहार न मनाने के लिए ट्विटर पर ट्वीट किया। ट्विट करने वाले ब्लॉक अध्यक्ष बिलासपुर हरीश कुमार गौतम , मिलक ब्लॉक अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ,शाहबाद ब्लॉक अध्यक्ष कुल भूषण गौतम, स्वार ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार गौतम, चमरौंआ ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रावत, सैदनगर राजा राम अम्बेडकर, जिला मंत्री प्रसन्न प्रकाश, जिला कोषाध्यक्ष रमेश पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रेमचन्द, अशोक बाबू, धर्मवीर सिंह, जिला महामंत्री सुनील कुमार तथा जिला उपाध्यक्ष जबर सि...