पलामू, मार्च 17 -- हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के झरहा स्थित स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित विश्वविद्यालय परीक्षा की द्वितीय पाली का प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट मनोज कुमार यादव ने निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर परीक्षार्थियों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र में तैनात वीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा निष्पक्ष एवं नियमों के अनुरूप संपन्न कराना सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा एवं अनुशासन की समुचित व्यवस्था की गई थी ताकि किसी प्रकार के विध्न को दूर रखा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...