परीक्षा का परिणाम घोषित
दुमका, जून 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) दुमका द्वारा बीएड सेमेस्टर-4 परीक्षा 2026 (सत्र 2024-26) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। यद्यपि परिणाम 23 जून को जारी कर दिया गया था, किन्तु अपरिहार्य कारणों से इसकी औपचारिक सूचना सोमवार को जारी की गई। विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में कुल 1,651 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 99.45 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बीएड सेमेस्टर-4 परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जहां परीक्षार्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। यह भी पढ़ें- बीएड चौथे सेमेस्टर परीक्षा 2026 का परिणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.