बेगुसराय, मार्च 21 -- बीहट। आरसीएसएस कॉलेज बीहट में 24 मार्च को दूसरी पाली में होने वाली स्नातक सेमेस्टर प्रथम (सत्र 2025-29) के विज्ञान संकाय की कम्युनिकेशन इन एवरीडे लाइफ पेपर की परीक्षा बीहट के महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगी। आरसीएसएस कॉलेज बीहट के प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक डा.राजन कुमार ने बताया कि एलएनएमयू के निर्देश के बाद कुल 788 परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र बदला गया है। केन्द्राधीक्षक ने बताया कि अत्यधिक परीक्षार्थियों की वजह से विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों के 24 मार्च को दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र में बदलाव विश्वविद्यालय के निर्देश पर किया गया है। शेष अन्य पेपर की परीक्षा आरसीएसएस कॉलेज बीहट केन्द्र में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.