मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन प्राथमिक के कक्षा एक से 5वीं के छात्रों की मौखिक परीक्षा और छह से 8वीं के छात्रों की प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट, संबंधित कला, कृषि एवं गृहशिल्प की परीक्षा हुई। वहीं, दूसरी पाली में खेल, शारीरिक शिक्षा एवं स्काउटिंग की परीक्षा आयोजित की गई। जिले के सभी 1806 परिषदीय विद्यालयों में दो लाख 29 हजार 825 नौनिहाल परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जिनमें लगभग दो लाख 20 हजार 525 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए और नौ हजार 300 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। मौखिक परीक्षा होने की होने की वजह से परीक्षा के बाद प्राइमरी के बच्चे विद्यालय परिसर में धमाचौकड़ी मचाते रहे। वहीं दूसरी पाली में छह से 8वीं क...