छपरा, अप्रैल 23 -- छपरा, हमारे संवाददाता l टाउन थाना क्षेत्र में एक परीक्षार्थी से सोने का लॉकेट छीनकर भागने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। घटना बुधवार की बताई जाती है। घटनास्थल राजेंद्र सरोवर के समीप की बताई जा रही है, जहां परीक्षा देने आए एक छात्र को निशाना बनाकर अपराधियों ने उसका लॉकेट छीन लिया और मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही टाउन थाना इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। जांच और छापेमारी के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों में एक स्थानीय थाना क्षेत्र के दर्शन नगर मोहल्ले का निवासी राजनंदन उर्फ मोनू है, जबकि दूसरा सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का निवासी मिलिद कुमार बताया गया है। यह भी पढ़ें- छिनतईःदस घंटे में पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.