बलिया, मार्च 1 -- बलिया। परीक्षा देकर वापस लौट रहे एक परीक्षार्थी पर कुछ युवकों ने रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। इलाज कराने के बाद घायल ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इस मामले में सात पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोकटी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी आदर्श कुमार सिंह ने पुलिस को बताया है कि समय सेवाश्रम जेपी इण्टर कालजे (सिताब दियर) से परीक्षा देकर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते मे मेरा पीछा करते हुए पहुंचे राहुल यादव निवासी शिवपुर दियर, प्रियांश सिंह निवासी वाजिदपुर (रामपुर), ओम सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी दोकटी, आकाश सिंह निवासी दोकटी, अरविन्द सिंह निवासी वाजीदपुर (रामपुर), मनोज सिंह निवासी दोकटी, उमेश सिंह निवासी दोकटी ने दोकटी ढाला पर घेर लिया तथा जान से मारने की नियत से...