परीक्षार्थी से अधिक आम यात्रियों ने किया परीक्षा स्पेशल से सफर
मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर। री-नीट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने रविवार को परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया। हालांकि, इस ट्रेन से इक्के-दुक्के परीक्षार्थियों ने ही सफर किया। इसमें सफर करने वाले ज्यादातर आम यात्री ही थे। सुबह पाटलिपुत्र से दरभंगा और फिर शाम में यह वापस दरभंगा से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर होते हुए पाटलिपुत्र के बीच ट्रेन चली। इधर, जंक्शन पर समस्तीपुर रेल मंडल ने एसीएम विश्वजीत को क्राउड कंट्रोल के लिए तैनात किया था। वह पूरे दिन स्टेशन अधीक्षक शिवदास व अन्य पदाधिकारियों के साथ स्टेशन पर भीड़ का आकलन करते रहे। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा के लिए दानापुर-साहिबगंज के बीच चली विशेष ट्रेन यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा के बाद स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, आरपीएफ ने संभाला मोर्चा यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.