अयोध्या, मई 15 -- रुदौली, संवाददाता। बाबा बाजार थाना क्षेत्र सैमसी स्थित शांति स्मारक महाविद्यालय में एलएलबी के परीक्षार्थियों की मोटर साइकिल की डिग्गी तोड़कर चोरों ने मोबाइल फोन एवं नकदी चुरा ली। घटना के बाद बाइक से चोरी होने की सूचना पर विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया और परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। शुक्रवार को महाविद्यालय में एलएलबी परीक्षा में शामिल होने पहुंचे परीक्षार्थियों ने अपनी बाइक कॉलेज परिसर के बाहर खड़ी की थी। परीक्षार्थियों ने देखा कि उनकी बाइक की डिग्गी टूटी है और उसमें रखा करीब 25 परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन, नगदी तथा अन्य जरूरी सामान गायब है। घटना की जानकारी मिलने पर परीक्षार्थी गुस्से में आ गए। यह भी पढ़ें- परीक्षा में सामूहिक नकल होने पर एटा के पांच महाविद्यालय हुए डिबार तत्काल मामले की सूचना बाबा बाजार पुलिस को ...