बाराबंकी, फरवरी 12 -- निन्दूरा। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र में गुरुवार को हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को कॉलेजों द्वारा प्रवेश पत्र वितरित किया गया। सागर पब्लिक इंटर कॉलेज, डा. रामकुमार गिरी इंटर कालेज, राजकीय हाई स्कूल समरदा, राजकीय हाई स्कूल काजी बेहटा, सिसोदिया विद्यापीठ, युगांतर विद्या मंदिर झरसवां में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों को उनके प्रवेश पत्र वितरित किए गये। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सूर्य तोष सिंह व प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा छात्रों को सही समय पर पूरी तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और तनाव रहित होकर परीक्षा देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...