मधुबनी, फरवरी 11 -- राजनगर। रामपट्टी लाल चौक के पास हुए उग्र प्रदर्शन व स्कूल परिसर में पथराव से इंटर का परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गया था। मनमोहन हाईस्कूल का मुख्य द्वार बंद रहने व गेट पर प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा रहने से माहौल तनावपूर्ण था। ऐसे में द्वितीय पाली का परीक्षा देने बाहर खड़े परीक्षार्थियों को चिंता सता रही थी कि अंदर कैसे प्रवेश करेंगे। हलांकि प्रशासनिक चौकसी व पुलिस की मौजूदगी में तनावपूर्ण माहौल पर तत्काल काबू पाया गया। फिर बारी-बारी से परीक्षार्थियों को समय रहते अंदर भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.