मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिविल कोर्ट अटेंडेंट की परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों ने रविवार शाम 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम और लोकमान्य तिलक टर्मिनस 11062 पवन एक्सप्रेस पर कब्जा जमा लिया। एसी से लेकर जनरल बोगी तक में वे घुस गए। इससे पहले से सवार यात्रियों को भीड़ से परेशानी हुई। वहीं, कई यात्री ट्रेन पर ही चढ़ नहीं पाए।मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भीड़ से प्लेटफॉर्म दो पर अफरातफरी मची रही। आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनीष कुमार और रेल थाना मुजफ्फरपुर के थानेदार भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। माइकिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया। अवध असम को भीड़ ने प्लेटफॉर्म से आगे निकलते ही वैक्यूम कर रोक दिया। इससे ट्रेन को दो मिनट से अधिक वहां रुकना पड़ा। इधर, पवन एक्सप्रेस अपने तय समय से सात मिनट पहले ही पहुंच गई। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.