फतेहपुर, अप्रैल 25 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी उस पर अधिक प्रयोग होने के कारण रेलवे स्टेशन सहित नगर पालिका के चिलर प्वाइंट का पानी अधिक ठंडा न होने के कारण परीक्षार्थियों को जेबे ढ़ीली करनी पड़ी। नतीजतन रेलवे स्टेशन सहित आसपास के इलाकों पर लगने वाली दुकानों से परीक्षार्थियों ने करीब पांच लाख के पानी व कोल्ड ड्रिंक की खरीद कर गला तर किया। वैसे तो रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर गर्मी से यात्रियों को राहत दिलाए जाने के लिए करीब छह चिलर प्वाइंट लगवाए गए हैं। वहीं स्टेशन रोड पर नगर पालिका का वाटर बूथ भी लगा है। लेकिन होमगार्ड की परीक्षा में शामिल होने पहुंचे कौशांबी, प्रयागराज व प्रतापगढ़ के परीक्षार्थियों की खासी भीड़ बढ़ने के कारण इन चिलर प्वाइंटो से ठंडा पानी नहीं निकल सका। यह भी पढ़ें- ट्रेनों में चढ़ने के लिए होती रही धक्का-मुक्की जिससे गर्मी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.