दरभंगा, अप्रैल 12 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में रविवार को दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए नन-टीचिंग पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान परीक्षार्थियों ने कदाचार का आरोप लगाते हुए नरगौना के गेट पर हंगामा किया और परीक्षा रद्द करने की मांग की।द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान कदाचार का मामला सामने आने पर परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। परीक्षा के लिए स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग को केंद्र बनाया गया था। परीक्षार्थियों का कहना है कि द्वितीय पाली के दौरान कई परीक्षार्थियों को मोबाइल के साथ प्रवेश करने की अनुमति दी गई। परीक्षा कक्ष में कुछ परीक्षार्थी मोबाइल का उपयोग कर रहे थे। जब इसका विरोध हुआ तो ऐसे परीक्षार्थियों का बचाव किया गया और उनका ओएमआर शीट जमा लेकर उन्हें जाने दिया गया। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.