बलरामपुर, फरवरी 2 -- बलरामपुर संवाददाता। आईएससी बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व जीसस मैरी स्कूल एंड कॉलेज में "मेधावी संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंध निदेशक क्लाइव बटरफील्ड रहे। शुभारंभ प्रिंसिपल क्रेग बटरफील्ड एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के मूल मंत्र बताए। उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित पुनरावृत्ति, आत्मविश्वास तथा तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने पर जोर दिया। शिक्षकों ने सलाह दी कि छात्र केवल निर्धारित पाठ्यक्रम पर ध्यान केंद्रित करें और अफवाहों से दूर रहें। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनमें प्रेरणादायक गीत, समूह नृत्य और लघु नाटिका ने सभी का मन मोह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.