फतेहपुर, जून 5 -- फतेहपुर। आईजी जोन प्रयागराज ने शुक्रवार को जिले का दौरा कर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच, ट्रैफिक व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। आईजी जोन प्रयागराज अजय मिश्रा ने शुक्रवार को जिले में पहुंचे। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस भर्ती परीक्षा के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। परीक्षा के दिनों में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक आने जाने में दिक्कत न हो इस पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- महिला अपराधों प...