गाजीपुर, जून 10 -- गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार को (अंतिम दिन) सकुशल संपंन हो गयी। परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र कठिन तो कुछ ने सरल बताया। अभ्यर्थियों के अनुसार, सामान्य ज्ञान, साहित्य के साथ ही गणित और रीजनिंग के घुमावदार सवालों ने उलझाया। पहली पाली में 1241 और दूसरी पाली में 1154 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जनपद के 12 केंद्रों पर आरक्षी भर्ती परीक्षा करायी गयी। परीक्षा को लेकर मंगलवार की रात से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। रात में गैर जनपदों के अभ्यर्थियों के आने के कारण होटल और गेस्ट हाउस फुल थे। कई परीक्षार्थियों ने स्टेशन पर ही रात गुजार दिया। बुधवार की परीक्षार्थियों ने सुबह नौ बजे से केंद्र में प्रवेश दिया गया। ...