सिद्धार्थ, जनवरी 21 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। बोर्ड परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के विवरण में यदि कोई त्रुटि शेष है या किसी विद्यार्थी का विवरण डिलीट या रिस्टोर किया जाना है, तो इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को 25 जनवरी तक संबंधित प्रकरणों का आवेदन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि विवरण रिस्टोर किए जाने की स्थिति में आवेदन पत्र के साथ पंजीकरण प्रपत्र, कक्षा नौवीं या 11वीं के पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि, कोषागार में जमा शुल्क की प्रति, नामावली, उपस्थिति पंजिका की प्रति, परीक्षार्थी का पहचान पत्र व रिस्टोर का स्पष्ट कारण संलग्न करना अनिवार्य है। इसी प्रकार विद्यार्थी का विवरण डिलीट करने के मामलों में आवेदन पत्र, पंजीकर...